Madhubani News: टीकाकरण एवं स्तनपान के महत्व पर माताओं को किया जागरूक
मधुबनी, अगस्त 16 -- Madhubani News: पंडौल। प्रभात, सकरी के तत्वावधान में रविवार को प्रभात कार्यालय, सकरी में गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए "टीकाकरण एवं स्तनपान का महत्व" विषय पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 56 गर्भवती एवं धात्री माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समन्वयक सिस्टर अनिता, प्रशिक्षक आभा कुमारी, शिप्रा कुमारी तथा उपस्थित महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभात के निदेशक फादर बाबू ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्वास्थ्य, पोषण, समय पर टीकाकरण और स्तनपान के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षक आभा कुमारी एवं सदर अस्पताल, मधुबनी की एएनएम शिप्रा कुमारी ने नियमित टीकाकरण के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.