Madhubani News: टाउन क्लब मैदान में इस्काॅन मनायेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के टाउन क्लब मैदान में इस्कॅान द्वारा भब्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा। इस्कॉन मधुबनी के अध्यक्ष राम बलराम दास एवं अनीता झा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश एवं उनकी भक्ति से जुड़ने का पावन अवसर है। उन्होंने मधुबनी एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस दिव्य महोत्सव में उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन, भगवान के महाभिषेक एवं जन्मोत्सव का आनंद लेने को कहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से होगी। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से हरिनाम संकीर्तन एवं कीर्तन प्रारंभ होगा। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के अवसर पर विशेष आरती एवं जन्मोत्सव मनाया आएगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: इस्कॉन बेगूसराय में 4 को भव्य श्रीकृष्ण ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.