Madhubani News: टहलने निकले वृद्ध का सड़क किनारे मिला शव
मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव एनएच 527 बी पर मंगलवार के अहले सुबह एक वृद्ध का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला। जिसकी पहचान दुल्लीपट्टी के वार्ड न.4 निवासी 65 वर्षीय शिवचंद्र सिंह उर्फ बच्चु सिंह के रूप में हुयी है। ग्रामीणों के अनुसार वह प्रत्येक दिन की तरह अहले सुबह टहलने निकला था। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के समीप सड़क किनारे उनका शव मिला। चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा एक आवेदन थाना में दिया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले का तफ्शीस जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.