मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: बिस्फी,निज प्रतिनिधि। औंसी थाना क्षेत्र के एक झाड़ी में नवजात मिला है। सूचना मिलने के बाद बच्चे को देखने के लिए भीड़ जुट गयी। मौके पर पहुंचे एक डॉक्टर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उस मासूम को ममता का छांव दिया, इलाज कराया। बच्ची का इलाज फिलहाल औंसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार औंसी जीरो माइल स्थित सरवर साहब के मार्केट की पीछे झाड़ी में एक नवजात लावारिस अवस्था में पाया गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत औंसी थाना को दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सड़क किनारे झाड़ी में नवजात बच्ची मिली सूचना मिलते ही औंसी थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवजात को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद पु...