मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। मौसम के बदले तेवर की असर से सोमवार की दोपहर कुछ देर तक बारिश हुई। हल्की हवा के साथ तेज बारिश से पिछले दो सप्ताह से कहर बरपाती गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश शुरू होते ही बच्चे अपने -अपने घरों से निकलकर लगे पानी में खेलते नजर आए।

जल जमाव की स्थिति वहीं बारिश होने से शहर के मोहल्लों एवं सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। जिससे होकर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। शहर के बिजली कॉलोनी, बिनोदानंद झा कालोनी, नंद नगर चकदह, गांधी चौक से सप्ता जाने वाली सड़क में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाने से लोगों को कहीं आने -जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के नगर प्रबंधक विनय प्रकाश ने कहा है कि जल जमाव वाले क्षेत्र से जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। शहर के कुछ मोह...