Madhubani News: झमाझम बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से राहत
मधुबनी, सितम्बर 17 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। मौसम ने अचानक बुधवार को करवट ली। सुबह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से पूरे शहर का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश होते ही चौक-चौराहों पर लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। बच्चों ने सड़कों पर भीगकर मस्ती की। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाके स्टेशन रोड, महिला कॉलेज रोड, बाटा चौक और मैक्सी स्टैंड के पास जलजमाव हो गया है। नालों की सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर फैल गया। जिससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। कई जगह बाइक सवारों को पानी में धक्का लगाना पड़ा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.