मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम-दीप बलवा टोल गाछी से 148. 200 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से एक हुंडई सैंटो कार और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिली कि ग्राम-दीप की तरफ एक काले रंग की चार पहिया गाड़ी में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अवर निरीक्षक प्रीतम कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात करीब 11:10 बजे बलवा टोल गाछी के पास पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। घने अंधे...