मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। यहां दिल्ली में कार्यरत सीआरपीएफ के जवान उमेश ठाकुर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने- चांदी के जेवरात और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। उमेश ठाकुर अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में ही रहते हैं। पीड़ित जवान के अनुसार, उन्हें फोन के माध्यम से पड़ोसियों से घर में कुछ संदिग्ध होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही वे बुधवार को अपने गांव पहुंचे। जब वे मुख्य द्वार पर आए तो वहां ताला लगा हुआ था, लेकिन जैसे ही ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो उनके होश उड़ गए। सभी कमरों का सामान इधर- उधर बिखरा पड़ा था और आलमारी व तिजोरी के ताले टूटे हुए...