Madhubani News: झंझारपुर में शुरू हुई धान कटनी
मधुबनी, नवम्बर 18 -- Madhubani News: झंझारपुर, निप्र। मौसम के उतार-चढ़ाव के बावजूद इस बार क्षेत्र में धान की फसल अच्छी दिख रही है। खेतों में फसल पकने के साथ ही छठ महापर्व के बाद धान कटनी का काम शुरू हो गया है। बाहर प्रदेशों में मजदूरी करने वाले लोग भी पर्व के अवसर पर घर लौटे हैं और अब अपने खेतों में धान काटने में जुट गए हैं। बेलारही सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान और मजदूर धान की कटनी कर रहे हैं। खेतों में कटनी कर रहे सुरेश यादव, शीला देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: धनकटनी करने दूसरी जगह नहीं जा रहे हैं अधौरा के मजदूर बाहर कमाने गए मजदूरों ने भी पहले अपने खेतों की फसल काटकर घर में सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.