Madhubani News: झंझारपुर में बाइक से गिरकर महिला घायल
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: झंझारपुर। थाना क्षेत्र के राम चौक-महरैल मुख्य सड़क पर पाठशाला दुर्गा स्थान के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान बेलारही गांव निवासी मो. कपिल की 35 वर्षीय पत्नी जुबैदा खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि जुबैदा खातून अपने पति के साथ बाइक से ससुराल बेलारही जा रही थीं। इसी दौरान पाठशाला दुर्गा स्थान के पास अचानक बाइक से गिर गईं। घटना में उन्हें चोट लग गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.