Madhubani News: झंझारपुर में दो ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग ने लगाया 2.14 लाख जुर्माना
मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरएस थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की शाम को गश्त के दौरान की गई।
कार्रवाई की जानकारी मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालू लदे ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया और उन्हें थाना परिसर लाया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना खनन विभाग के अधिकारियों को दी, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा सके। सूचना मिलने के बाद खनन विभाग के अधिकारी बुधवार को झंझारपुर आरएस थाना पहुंचे। उन्होंने जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों और उन पर लदे बालू की जांच की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.