मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग ने झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए करीब 16 करोड़ 98 लाख रुपये की चार महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से शहरी क्षेत्र की सूरत बदलने और लोगों को मनोरंजन के साथ बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इनमें दो च्ड्रिरेन पार्क का नर्मिाण शामिल है। अब तक शहर में बच्चों के खेलने और लोगों के शाम में समय बिताने के लिए व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल नहीं थी। वद्यिापति टावर के आसपास लोग शाम में पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त जगह और बैठने की सुविधा नहीं है। वहीं, मिथिला हाट भी लोगों के घूमने-फिरने का एक प्रमुख स्थल है। जो शहर से 10 किलोमीटर लगभग दूर पड़ती है। जहां रोज शाम में जाना संभव नहीं हो पाता।अ...