Madhubani News: झंझारपुर कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस पर हमले के तीन आरोपी भेजा गया जेल
मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। अररिया संग्राम थाना पुलिस ने ललिता देवी के साथ मारपीट और तत्पश्चात जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला मामले में गिरफ्तार तीन नामजद आरोपियों को गुरुवार को झंझारपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमकुम कुमारी, मनीषा कुमारी एवं गोपाल साह को बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
अन्य आरोपियों की तलाश मामले में शामिल अन्य तीन नामजद आरोपियों राजा साह उर्फ ओम प्रकाश, संजीता देवी एवं अंजु देवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। तुलपतगंज बाजार स्थित एक दुकान के पुराने विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.