मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित उपडाकघर में एक अधिवक्ता के खाते से लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता उपेन्द्र कुमार यादव (56 वर्ष), जो अंधरामठ थाना क्षेत्र के ग्राम जिरोगा के मूल निवासी हैं, उनकी शिकायत पर झंझारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- Nainital News: पुलिसकर्मी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए पांच लाखमामले की प्रकृति पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। दर्ज मामले के अनुसार, अधिवक्ता उपेन्द्र कुमार यादव का झंझारपुर कोर्ट परिसर उपडाकघर में एक बचत खाता है। दिनांक 27 जनवरी 2025 तक उनके इस खाते में कुल 2,75,665 रुपये जमा थे।गबन की शिकायत पीड़ित के अनुसार, उन्होंने 5 अगस्...