मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। अधिवक्ता संघ के चुनावी प्रक्रिया एक बार फिर पटरी पर आ गई है। बिहार बार काउंसिल, पटना के निर्देश पर झंझारपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। संघ का चुनाव 16 सितंबर को होगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि 25 से 27 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। मंगलवार को नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नाजिर रसीद कटाई, जबकि तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए हरिनारायण गुप्ता और शुभा कुमारी ने नामांकन किया। वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए प्रदीप कुमार ने पर्चा दाखिल किया।संघ के ...