Madhubani News: झंझारपुर : जमाबंदी व उत्तराधिकार नामांतरण अभियान की डीसीएलआर ने की समीक्षा
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) नैमिष कुमार ने शनिवार को अनुमंडल क्षेत्र के झंझारपुर एवं अंधराठाढ़ी अंचल कार्यालयों का औचक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे जमाबंदी अद्यतीकरण और उत्तराधिकार नामांतरण अभियान के तहत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर ने दोनों अंचल कार्यालयों में लंबित मामलों की फाइलें खंगालीं और अभियानों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित अंचल अधिकारियों (सीओ) और राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़े इन अभियानों को पूरी पारदर्शिता, प्रभावशीलता और समयबद्ध सीमा के अंदर पूरा करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जमाबंदी अद्यतनीकरण अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.