Madhubani News: ज्वेलरी दुकान में धमाका, शीशा टूटा
मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: झंझारपुर । झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव स्थित पांडे चौक पर रविवार की रात एक ज्वेलरी दुकान में अचानक हुए भीषण ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान के अंदर का सारा सामान बिखर गया, शीशे का गेट चूर-चूर हो गया और शटर टूटकर नीचे गिर पड़ा। ब्लास्ट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान के अंदर का सीलिंग पंखा, शोकेस और छत की सीलिंग तक तितर-बितर हो गया। वहीं, बाहर खड़ी पड़ोसी दुकानदार की बाइक को भी नुकसान हुआ है। अचानक हुए इस तेज धमाके से पांडे चौक और आसपास के मोहल्लों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार संजीत साह पिछले पांच-छह महीनों से दीप के पांडे चौक स्थित मकान में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वे अपनी दुकान का शटर बंद कर दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.