Madhubani News: जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: फुलपरास, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की सैनी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित अमौजा खड़गमा गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गहरे पानी से बच्ची का शव बरामद किया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान नन्दनी कुमारी (11 वर्ष) पिता राम राय अमौजा खड़गमा गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नन्दनी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ बकरी चराने गई थी। इसी दौरान ईंट भट्ठा के समीप जेसीबी मशीन से खोदे गए गहरे गड्ढे के पास बच्चे खेल रहे थे।
घटना का विवरण खेलते-खेलते नन्दनी गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।उसके साथ मौजूद दो-तीन अन्य ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.