Madhubani News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: खजौली। खजौली में हर साल की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सभी धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया। जुलूस खजौली प्रखंड के डुमरियाही से शुरू होकर नवटोलिया, रसीदपुर, फूलचनिया चौक, काजियाही, कजियाना, कोठियाचक और कोठिया होते हुए पुन: डुमरियाही पहुंचा। जुलूस के दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित मार्ग का भ्रमण किया। जुलूस का नेतृत्व गुलाम अली, हाजी मोहम्मद जुबेर आलम, इमामुद्दीन, मोहम्मद गुलाम जिलानी एवं इमाम साहब ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मरकजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.