Madhubani News: जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शहर में जाम से परेशान रहे लोग
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: मधुबनी। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को मधुबनी शहर में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सुबह में ही सूड़ी स्कूल की ओर आने-जाने वाली सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। जुलूस में शामिल लोग जैसे ही थाना चौक की ओर बढ़े जाम बढ़ता गया। थाना चौक एवं स्टेशन रोड में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। अन्य सड़कों पर भी लोग जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने में नाकाम रही। जगह-जगह तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुकदर्शक बने रहे। हालात बिगड़ते देख नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार खुद जाम हटाने सड़क पर उतरे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अकीदत और एहतराम के साथ शहर में निकाला गया जुलूस सड़क पर बेतरतीब वाहन लगाने के कारण लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.