Madhubani News: जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी: एसएसपी
मधुबनी, नवम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। भ्रष्टाचार अथवा भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे छोटे पुलिस कर्मी हो या अफसर सबके खिलाफ कार्रवाई होगी। मधवापुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार एवं शराब तस्कर गिरोह के लोगों के बीच लेनदेन की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष को रविवार को निलंबित कर दिया। दो चौकीदार पर भी कार्रवाई की गई। इससे पूर्व बासोपट्टी के थानाध्यक्ष एवं अन्य अफसरों को गांजा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया गया था। पुलिस कर्मियों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।इससे यह भी पढ़ें- Madhubani News: तस्कर से साठगांठ में दो चौकीदार निलंबित पूर्व बिस्फी, जयनगर एवं अन्य थाना के पुलिस कर्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.