मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्र, कक्षा संख्या और विषयवार आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों की समानुपातिक पदस्थापना की प्रक्रिया दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। स्थानांतरण प्रक्रिया से पहले शिक्षा विभाग विद्यालयों में नामांकित छात्रों,कार्यरत शिक्षकों और उपलब्ध वर्ग कक्ष का विस्तृत डाटा जुटा रहा है। इसके लिए विद्यालयों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं और 11वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यालय शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षा विभाग में 15 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभारजानकारी के अनुसार गुरुवार को संकलित आंकड़ों के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक के 1043 स्कूलों ने अपना डाटा उपलब्ध कराया। छठी से आठवीं कक्षा तक के 364 स्कूलों...