Madhubani News: जिले के 10 गांवों में खुलेंगे अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा
मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में नई पहल हुई है। जिले के 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इनमें कलुआही प्रखंड का लोहा भी शामिल है। इसके अलावा बाबूबरही के रामपुर व घंघौर, घोघरडीहा के ब्रह्मपुर व खोपा, जयनगर के कमलाबाड़ी,झंझारपुर के इमादपट्टी, कलुआही के लोहा, लदनियां के पिपराही और मधेपुर के भीठ-भगवानपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। जिला स्वास्थ्य समिति ने संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूखंड चिह्नित कर उसका अनापत्ति प्रमाणपत्र और सीमांकन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से प्रत्येक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.