मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। मत्स्य विभाग ने जिले के मीठे जल में विलुप्त हो रही झींगा मछली की उत्पादन की योजना बनायी है। यह मछली प्रोटीन से भरपूर एवं स्वादिष्ट होती है। जिसकी मांग देशभर में ऊंची कीमत पर है। चार से छह महीने में इसका पर्याप्त उत्पादन होता है, प्रायोगिक तौर पर इसे शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में इसके व्यापक उत्पादन की रणनीति तैयार की गई है। मिली जानकारी के अनुसार झींगा मछली का उत्पादन सिर्फ तालाब के मीठे जल में होगा। विभागीय आंकड़े के अनुसार जिले में निजी और सरकारी तालाबों की संख्या तकरीबन 11055 है। योजना के तहत मत्स्य किसानों को सरकार अनुदान भी देगी। साथ ही मत्स्य बीज भी उपलब्ध करायेगी। योजना का लाभ लेन के लिए किसान 31 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मीठे जल में मुख्य रूप से मैकोब्रैकियम ...