Madhubani News: जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर करोड़ों की सामग्री पड़ी है बेकार
मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण और विकास की निगरानी के लिए उपलब्ध कराई गई सामग्री के उपयोग और गुणवत्ता काफी खराब है। कई केंद्रों पर आपूर्ति की गई वजन और ऊंचाई मापने वाली मशीनें खराब पड़ी हैं। कुछ मशीनों की गुणवत्ता ऐसी है कि उनसे बच्चों का सही वजन लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं छोटे बच्चों के लिए उपलब्ध कराई गई वजन मशीनों का भी कई केंद्रों पर उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद बच्चों की नियमित पोषण निगरानी प्रभावित हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन और ऊंचाई मापना उनकी पोषण स्थिति का आकलन करने का महत्वपूर्ण आधार है। वजन में कमी मिलने पर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए आवश्यक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जाती है। लेकिन मशीनें खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.