Madhubani News: जिला पुलिस बल को मिला 493 पुलिस कांस्टेबल
मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता । जिला पुलिस बल को 493 पुलिस कांस्टेबल की सौगात मिली है। अब तक मधुबनी पुलिस केंद्र में 479 पुलिस कांस्टेबल योगदान दे चुके हैं। इसमें 301 पुरुष कांस्टेबल जबकि 178 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय पटना से बल मिलने के बाद मधुबनी पुलिस केंद्र में सर्टिफिकेट सत्यापन का काम शुरू है। अब तक अधिकांश पुलिसकर्मियों का सर्टिफिकेट सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। सर्टिफिकेट सत्यापन के बाद पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच होगी। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबल को ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। एसपी ने कहा कि सीनियर पदाधिकारी एवं आमजनों का विश्वास जीतने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ भी ऐसा नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.