मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: रहिका,निसं। जिला परिषद अभियंत्रण शाखा ने 11 मार्केट कॉम्प्लेक्स की 69 दुकानों को मासिक किराए पर देने के लिए सूचना जारी की है। 18 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति 10 से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास अनिवार्य है। आवेदन केवल जिला परिषद कार्यालय के ईमेल पर दुकान संख्या के साथ स्वीकार होगा। खाली दुकानों में गिधवास चौक लदनियां-3, उमगांव हरलाखी-13, अंधराठाढ़ी-6, महपतिया मधेपुर-3, फुलपरास-3, हिसार चौक हरलाखी-7, बाबूबरही-8, सौराठ रहिका-10, जीबछ चौक रहिका-9, ककरौल रहिका-10, नागदह बेनीपट्टी-3 दुकानें शामिल हैं। रहिका हाट की 10 दुकानें भी खाली हैं। शर्तों के अनुसार 50 हजार सुरक्षा राशि, 10 हजार सलामी नॉन रिफंडेबल,500 रुपये आवेदन शुल्क पंजाब नेशनल बैंक में ज...