मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: मधुबनी। रहिका थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में बदमाशों ने जगदीश लाल कर्ण के घर का ताला तोड़कर लाखों का सामना चुरा लिया। गृहस्वामी जगदीश लाल कर्ण सेवा निवृत्त शिक्षक हैं। जगदीश लाल के पुत्र श्रवण कुमार कर्ण ने बताया कि अनुसार घटना बीते 17 अगस्त की है। चोरों ने पिछले दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों के आभूषण व नगद चुरा ले गया। कहा कि पिछले 20 दिनों से उनके माता-पिता घर के अन्य सदस्यों के साथ इनके पास दिल्ली आये थे। उधर, सूचना पर रहिका थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम भी कमरे से नमूने इकट्ठे किए हैं। गृहस्वामी देर शाम घर पहुंच चुके थे। थाना में एफआईआर के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया जारी थी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि गृहस्वामी से लिखित आवेदन मां...