Madhubani News: जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज बनाने के काम में आई तेजी
मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। राजनगर प्रखंड के जितवारपुर को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए डीएम आनंद शर्मा ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न घटकों, चल रहे निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।
परियोजना की समीक्षा डीएम ने सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट विलेज में आने वाले पर्यटकों को प्रवेश मार्ग से ही मिथिला की विशिष्ट कला-संस्कृति की झलक मिलनी चाहिए। प्रवेश द्वार, मुख्य सड़क, आसपास की दीवारों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का विकास क्राफ्ट विलेज की थीम और विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग की परंपरा के अनुरूप करने का निर्देश दिया।
स्थानीय रोजगार और अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.