Madhubani News: जाम से शहर में 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा
मधुबनी, सितम्बर 9 -- Madhubani News: मधुबनी, नसं। शहर की सड़कों पर मंगलवार को की गई पड़ताल ने यातायात व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने ला दी। शहर के प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर फुटपाथ पर स्थायी दुकानदारों का कब्जा है, जबकि सड़क पर सब्जी, फल और अन्य फुटकर दुकानदारों ने बाजार सजा रखा है। नतीजा यह है कि सड़कें दिनभर जाम से जूझ रही हैं और लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों लग जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सामान्य तौर पर 10 मिनट में पूरा होने वाला सफर 60 मिनट तक खिंच रहा है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे थाना चौक पर सड़क के दोनों किनारों पर करीब 10-10 फीट तक सब्जी की टोकरी, ठेला और बोरी रखी मिली। करीब 30 फीट चौड़ी सड़क पर अतिक्रमण के बाद महज 12 फीट के आसपास जगह वाहनों के लिए बची थी। इसी संकरी सड़क से बाइक, ऑटो, ई-रिक्शा और कारों की आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.