मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही बाजार के दुर्गा स्थान के समीप मंगलवार को भीषण सड़क जाम के कारण रेफर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रही। जाम के चलते मरीज और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे जगह-जगह टेंपो की अवैध पार्किंग, फुटपाथ पर अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन खड़े रहने से रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की गई, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...