Madhubani News: जानकीनगर में भुतही बलान नदी में डूबी दो वर्षीय मासूम बच्ची का मिला शव
मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के द्वालख पंचायत के जानकीनगर टोला में रविवार को डूबी दो वर्षीय मासूम बच्ची का शव सोमवार को बरामद हुआ। मासूम प्रियांशी कुमारी का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर भुतही बलान सह तिलयुगा नदी की धार में उपला रहा था। शव बहकर मछुआरों द्वारा लगाए गए जाल में फंसा गया था। एसडीआरएफ की टीम तथा ग्रामीणों ने शव को बरामद किया। मृत मासूम बच्ची द्वालख पंचायत के जानकीनगर टोला के कमलेश कुमार चौपाल की इकलौती पुत्री प्रियांशी कुमारी बताई गई है। बीते रविवार को यह घटना उस वक्त घटित हुई जब दो वर्षीय मासूम प्रियांशी खेलते-खेलते नदी में लुढ़क गई। यह भी पढ़ें- Madhubani News: तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत उसके घर से करीब 50 मीटर की ही दूरी पर भुतही बलान सह तिलयुगा नदी की धार गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.