Madhubani News: जानकारी के अभाव में औपचारिकता तक सिमटा शिविर, नहीं पहुंचे छात्र
मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के 21 प्रखंडों के 54 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सभी निर्धारित स्थानों पर प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। हालांकि, कई स्थानों पर शिविर की प्रक्रिया महज खानापूरी तक सीमित रह गई। व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण कई संस्थानों में विद्यार्थियों को शिविर के आयोजन की जानकारी ही नहीं मिल सकी। इससे विद्यार्थियों की शिकायत और सुझाव सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की पहल का उद्देश्य प्रभावित हुआ। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में भी विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.