मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बासोपट्टी में सोमवार को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'चलो कॉलेज की ओर' अभियान के तहत जागरूकता रैली (भ्रमण) का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) गज़ाला उर्फी, बर्सर श्री आदित्य कुमार एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों-डॉ. मोहर्रम अंसारी, डॉ. नरेंद्र भारती, डॉ. सुमीत कुमार, डॉ. सुरैया साहिन, डॉ. कंचन कुमारी, डॉ. पल्लवी कुमारी, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. कोमल कुमारी, शिवानी सुमन एवं नासिर ज़िया की देखरेख संपन्न हुआ। जागरूकता अभियान में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर्स एवं विद्यार्थियों ...