Madhubani News: जांच दल ने की योजनाओं की जांच
मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: बाबूबरही । प्रखंड अंतर्गत बसहा ग्राम पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंचायत फंड से संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों में अनियमितता की शिकायतों की जांच के लिए जिला पंचायतीराज पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय जांच दल शनिवार को पंचायत पहुंचा। टीम ने राज्य सरकार के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आलोक में जटही, बसहा समेत पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तालाब घाट, पीसीसी सड़क की जानकारी ली गई। जांच के दौरान बीपीआरओ रिमझिम गुड़िया, पंचायत के मुखिया जीबछ साहू, शिकायतकर्ता नीतीश कुमार, सुरेश महतो समेत अन्य लोग तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं की स्वीकृति, निर्माण कार्यों की स्थिति और स्थल से जुड़ी जानकारी ली। शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में योजनाओं की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.