Madhubani News: जांच को पहुंची टीम को बंद मिला नर्सिंग होम
मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर थाना क्षेत्र के मोहना चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत मामले की जांच करने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। झंझारपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम को नर्सिंग होम बंद मिला। गेट में ताला लटका रहने के कारण टीम अंदर उपलब्ध संसाधनों और चिकित्सकीय व्यवस्था की जांच नहीं कर सकी। हालांकि जांच के दौरान ही संचालक एसके यादव और एक चिकित्सक अस्पताल पहुंचे, जिन्हें टीम ने नोटिस हस्तगत करा दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर भी एक नोटिस चिपकाया गया है। इसके अनुसार संचालक को सोमवार को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ के साथ ही अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.