मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बाबूबरही प्रखंड के कई गांवों और मोहल्लों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्यालय के मुस्लिम टोला समेत छौरही, मुरहदी, बसहा, कुलहरिया, धमौरा सहित अन्य पंचायतों में बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राम विलास यादव, अजय गड़ेरी, विनय पांडे आदि ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी का रास्ता अवरुद्ध रहने से मुख्य सड़कें और गलियां नालियों का रूप ले चुकी हैं। छौरही गांव की अधिकांश सड़कें जलमग्न हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर सड़क से ऊंची नालियां बनने के कारण बारिश का पानी नालियों में जाने के बजा...