Madhubani News: जलजमाव से त्रस्त लोगों ने सड़क पर धान रोप किया प्रदर्शन
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: झंझारपुर। नगर परिषद झंझारपुर के वार्ड संख्या-1 स्थित यतीम अंसारी चौक के अंसारी मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से नाराज लोगों ने सोमवार को सड़क पर धान रोपकर अनोखे ढंग से विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद साबिया परवीन ने किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: साधना पुरी में जलजमाव से लोगों का आना-जाना हुआ कठिनप्रदर्शन की मांग इस दौरान लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द सड़क व नाला निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरसात होते ही मोहल्ले की सड़क पर पानी भर जाता है। पिछले करीब दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया। जलजमाव के कारण करीब 200 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.