मधुबनी, जुलाई 29 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। नगर निगम को विस्तारित हुए काफी वक्त गुजर गए। शहर के निकट की पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया गया। लेकिन अभी तक नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही है। अब भी विस्तारित क्षेत्र के लोग पेयजल, सड़क, साफ- सफाई, जलजमाव जैसी समस्याओं से जूझने को विवश हैं। नतीजतन नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र के लोगों को नारकीय माहौल में रहना पड़ रहा है। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में अब भी नल जल योजना का काम अधूरा है। कहीं मोटर लगा है तो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पाइप लाइन दुरुस्त है तो मोटर जला हुआ है। जिसके कारण लोगों को गर्मी के इस मौसम में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में साफ -सफाई कई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सफाई कर्मिय...