Madhubani News: जयपट्टी में ट्रैक्टर पलटने से दबकर युवक की मौत
मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: घोघरडीहा। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के जयपट्टी - चिकना रोड पर ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पिता के साथ खेत की जुताई कर ट्रैक्टर के साथ घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के आम के बगीचे के पास चिकना- जयपट्टी मुख्य सड़क पर सामने आ रहे बालू लदे ट्रक से बचाने के क्रम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें युवक नीचे दब गया। सोर सुनकर पहुंचे राहगीरों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। और आनन फानन में डीएमसीएच ले गया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक जयपट्टी निवासी रमन प्रसाद यादव उर्फ वकील यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष बताया गया। मृतक तीन भाई में सबसे बड़ा था जो पिता के साथ खेती आदि में हाथ बंटाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का दरभंगा में ही पोस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.