Madhubani News: जयनगर के परवा में युवक गोली लगने से घायल, रेफर
मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के बेल्ही परवा वार्ड संख्या 08 में शुक्रवार देर रात एक युवक को गोली मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। घटना शुक्रवार की रात है। गोली की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल की पहचान प्रिंस कुमार (20 वर्ष), पिता राजकिशोर यादव, निवासी बेल्ही परवा वार्ड संख्या 08 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जयनगर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के उपरांत डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.