मधुबनी, नवम्बर 15 -- Madhubani News: मधुबनी। जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्वी श्री नलिनी रंजन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पंडित नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। शिक्षा, विज्ञान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को उन्होंने मजबूती दी। उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश आगे बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी नेता थे पंडित न...