मधुबनी, अक्टूबर 16 -- Madhubani News: झंझारपुर/अंधराठाढ़ी, निप्र। रुद्रपुर थाना क्षेत्र की जलसैन पंचायत के जमैला गांव के वार्ड संख्या 10 में गुरुवार को विषैला सांप के काटने से 12 वर्षीय धीरज कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, धीरज गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेलने गया था। वहां झाड़-झंखाड़ के बीच उसे सांप ने काट लिया। शुरुआत में उसे इसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद शरीर में झनझनाहट और दर्द महसूस होने पर उसने अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। धीरज शिवराम महतो का छोटा पुत्र था। घटना की सूचना मिलने पर रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा पुलिस ब...