Madhubani News: जज और मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा अधीक्षक ने की जांच, रिपोर्ट तलब
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: मधुबनी। न्यायिक हिरासत में बंदी रौशन कुमार यादव की मौत मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सचिन कुमार ने जेल अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है। सेंट्रल जेल मुजफ्फरपुर के कारा अधीक्षक यूसुफ रिजवान ने जेल प्रशासन से कैदी की मौत को लेकर जवाब मांगा है। सोमवार देर शाम सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने 20 वर्षीय बंदी रौशन कुमार यादव की मौत होने की पुष्टि की थी। कथित रूप से मंडल कारा के अंदर खुदकुशी करने की कोशिश के बाद मंडल कारा प्रशासन ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया था।
जांच प्रक्रिया न्यायिक हिरासत में बंदी की मौत होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पांडेय के निर्देश पर बुधवार दोपहर डीएलएसए के सचिव मंडल कारा पहुंचे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.