Madhubani News: छात्रों की मदद को आगे आयीं विधायक मीना व जिप रंधीर खन्ना
मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: लदनियां/बाबूबरही। हिन्दुस्तान ओलंपियाड में आर्थिक रूप से पिछड़े ग्रामीण बच्चों को शामिल कराने के लिए बाबूवरही विधानसभा की जदयू विधायक मीना कुमारी आगे आयी है। उनकी मदद से विधान सभा क्षेत्र के 101 स्कूली बच्चे को पहलीबार हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। विधायक ने सरकारी स्कूल के बच्चों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है,आवश्यकता है, इन्हें अवसर प्रदान करने की। वहीं बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के जिला पार्षद रंधीर खन्ना भी इस काम के सहभागी बने हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने के लिए आर्थिक रूप से मदद की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.