Madhubani News: छह डॉक्टर समेत 22 स्वास्थ्य कर्मी मिले गायब, वेतन पर रोक
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। जिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त लापरवाही सामने आयी है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने घोघरडीहा पीएचसी, फुलपरास पीएचसी और अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना ड्यूटी से गायब मिले, जबकि अस्पतालों के वित्तीय एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड भी गंभीर रूप से अव्यवस्थित पाए गए। मामले को गंभीर मानते हुए सिविल सर्जन ने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मियों से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है तथा संतोषजनक जवाब मिलने तक उनकी अनुपस्थित अवधि के वेतन पर रोक लगा दी है।
डॉक्टरों की अनुपस्थिति घोघरडीहा पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मो. रिजवान अली अंसारी 12 से 14 जुलाई तक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। डॉ. सुमित कुमार एक मई से, डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.