Madhubani News: छह घरों में चोरी, बुजुर्ग को बनाया बंधक
मधुबनी, अक्टूबर 4 -- Madhubani News: पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के यमशाम गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने करीब छह घरों के ताले तोड़कर कमरों और अलमारियों को खंगाला। इस दौरान घर में मौजूद 75 वर्षीय सुरेंद्र झा को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन थी।
बुजुर्ग को बंधक बनाकर फरार हुए बदमाश बदमाशों ने सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र झा, सेवानिवृत्त आईएएस मिहिर कुमार झा, नागेंद्र झा, ललन झा, सुरेंद्र झा, गीतानाथ झा सहित मुखिया राजकुमार कामत के चाचा मुन्नुचुन कामत के घर को भी निशाना बनाया। बताया जाता है कि बदमाश सुरेंद्र झा के घर में घुसे और उन्हें हथियार दिखाकर कुछ देर तक अपने कब्जे में रखा। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.