Madhubani News: छठ पूजा को लेकर बाजारों का बढ़ा आकर्षण
मधुबनी, नवम्बर 13 -- Madhubani News: हरलाखी। छठ पूजा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में फल-फूल, सब्जियां, ईंख, सूप, ढाकी, कनसुप्ती, मिट्टी के हाथी, मिट्टी के बर्तन आदि पूजा सामग्रियों की खूब बिक्री हुई। उमगांव बाजार, पिपरौन बाजार, गंगौर बाजार, फुलहर, हरिने बाजार, विशौल बाजार, हिसार, बौरहर, जिरौल समेत सभी इलाकों में पूजा सामग्रियों की जमकर खरीदारी हो रही है। पूजा में मूली, बैंगन और पौधयुक्त हल्दी, मिठाई आदि की अधिक प्रधानता है। इन पूजा सामग्रियों से बाजारों का दृश्य आकर्षण का केंद्र बन चुका है। हर तरफ छठ गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बाजारों में पूजा सामानों की खुशबू से लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: जहानाबाद के प्रमुख छठ घाटों पर उमड़ेगी आस्था हर किसी को बाजार की रौनक अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.