Madhubani News: छठ पर्व पर घर आने वालों की उमड़ी भीड़
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। हिन्दुस्तान टीम। छठ पर्व पर घर आने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दीपावली के बाद बड़ी संख्या में परदेशी अपने घर पहुंच रहे हैं। इससे ट्रेन और बसों में भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, टाटा, रांची की ओर से आनेवाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। जयनगर रेलखंड पर आधे दर्जन पूजा स्पेशल ट्रेन चलाए जाने के बाद भी भीड़ कम नहीं हो रही है। 15 नवंबर को छठ पर्व का सायंकालीन अर्ध्य दिया जाएगा। ऐसे में इससे पूर्व सभी अपने गांव पहुंचने में लगे हैं। रेल यात्रियों ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। जिन लोगों ने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था वे तो थोड़ा आराम से यात्रा कर पा रहे हैं। जिनका रिजर्वेशन नहीं हुआ वे ट्रेनों में पावदान एवं शौचालय के निकट खड़े व बैठ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.