मधुबनी, नवम्बर 13 -- झंझारपुर स्टेशन का निरीक्षण और विस्तार योजनाएं Madhubani News: झंझारपुर। पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर) के महाप्रबंधक (जीएम) डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को झंझारपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जीएम के साथ समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा, पीसीओएम इंदु रानी दुबे, सीपीआरओ सरस्वती चंद्र और आरपीएफ कमांडेंट राकेश कुमार सिंह सहित रेलवे के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में जीएम ने झंझारपुर स्टेशन पर प्रस्तावित चौथे रेल ट्रैक के निर्माण की संभावनाओं को तलाशा। इसके लिए वे स्वयं स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में गए और वहां उपलब्ध रेलवे की खाली जमीन का भौतिक निरीक्षण किया। जमीन की स्थिति देखने के...